Dhanbad News: सुदामडीह पीओ ने पार्षद से वार्ता करने से किया इनकार
धनबाद, अगस्त 4 -- Dhanbad News: धनबाद नगर निगम वार्ड 51 के पार्षद डॉ बीरेंद्र कुमार सड़क व अन्य मांगों को लेकर सुदामडीह कोलियरी के पीओ कार्यालय पहुंचे, लेकिन पीओ द्वारा वार्ता से इनकार करने पर आक्रोश फैल गया। पार्षद ने इसे जनप्रतिनिधि और लोकतंत्र का अपमान बताया। पीओ कार्यालय के बाहर नारेबाजी की गई। पार्षद का कहना है कि वर्तमान सड़क आउटसोर्सिंग पैच के कारण खतरनाक हो चुकी है, जिससे स्कूली बच्चे और आम लोग जोखिम उठाकर आवागमन कर रहे हैं। उन्होंने सुरक्षा मानकों के उल्लंघन, हैवी ब्लास्टिंग से मकानों में दरारें पड़ने और बिजली-पानी की किल्लत का भी आरोप लगाया। मौके पर गबर रवानी, सूरज यादव, दिलीप कुमार, राम चंद्र यादव, संजय सिंह, बीरेंद्र कुशवाह, रुस्तम, अविनाश कुमार और पलटू कुमार मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.