धनबाद, नवम्बर 27 -- Dhanbad News: कुसुंडा क्षेत्र अंतर्गत विश्वकर्मा परियोजना वर्कशॉप का गुरुवार को बीसीसीएल कल्याण परिषद के सदस्यों ने औचक निरीक्षण किया। कार्यस्थल पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव और पूर्व के निरीक्षण में दिए गए सुझावों पर अमल नहीं होने से सदस्य नाराज हो गए और परिसर में ही जमीन पर बैठकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। परिषद सदस्य के सिंह ने कहा कि वर्कशॉप में सात सौ से अधिक मजदूर काम करते हैं और कंपनी को करोड़ों का मुनाफा देते हैं, लेकिन यहां शौचालय, कैंटीन, साफ-सफाई, शेड और पेयजल तक की उचित व्यवस्था नहीं है। अधिकारियों द्वारा मुख्यालय से बजट नहीं होने की बात कहने पर परिषद सदस्यों ने इसे अधिकारियों की मनमानी बताया। परिषद के संजीत सिंह, भवानी बंदोपाध्याय, एसएस डे, निताई महतो और अशोक कुमार साव ने प्रबंधन के खिलाफ अनिश्चितकाली...