Dhanbad News: सुखमनी साहिब के शुद्ध पाठ मुकाबले में 103 ने लिया हिस्सा
धनबाद, अक्टूबर 19 -- Dhanbad News: धनबाद। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, गुरुनानकपुरा और माता गुजरी जत्था के संयुक्त तत्वावधान में सरदार रघबीर सिंह की स्मृति में सुखमनी साहिब के शुद्ध पाठ अभ्यास मुकाबले का आयोजन किया गया। इसमें 103 लोगों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों को मोमेंटो और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में नवनीत कौर (एक्सचेंज रोड) ने पहला, सुरेंद्रजीत कौर (पानी टंकी) ने दूसरा और अमनप्रीत कौर (मटकुरिया) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, मोहित सोनी को विशेष सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 26 अक्तूबर को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, गुरुनानकपुरा में आयोजित गुरुपर्व समारोह में सम्मानित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Kanpur News: 25 को निकलेगा नगर कीर्तन, 27...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.