धनबाद, जुलाई 2 -- Dhanbad News: महुदा प्रतिनिधि। अंजुमन नुर ए इलाही सीमाटांड़ की ओर से बुधवार की रात नुमाइशी लाठी खेल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हुसैनी फोर्स नर्रा, मासूम क्लब मुंधनिया, नूरी नगर कोलबेंदी तथा आखड़ा एम अली शाह चंदाहा की टीमों ने भाग लिया। सभी टीमों ने तिरंगा एवं इस्लामी झंडा लहराते हुए आकर्षक सलामी पेश की और अनुशासन व परंपरा का शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रतिभागियों ने बाना, जुल्फिकार, तलवार, भाला, लाठी, मिक्सचर सहित विभिन्न पारंपरिक करतबों का रोमांचक प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में उपस्थित महुदा पुलिस इंस्पेक्टर रंजीत कुमार,पूर्व जिप सदस्य एवं अंजुमन के सदर अब्दुल जब्बार अंसारी ने सभी टीमों के कप्तानों को ट्रॉफी तथा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप मेडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफ...