Dhanbad News: सीनियर वर्ग में कोनैन और जूनियर में सिद्धार्थ प्लेयर ऑफ द ईयर
धनबाद, सितम्बर 14 -- Dhanbad News: कोनैन कुरैशी पुरुषों के सीनियर वर्ग में प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया। वहीं जूनियर वर्ग में सिद्धार्थ सिन्हा को यह सम्मान देने की घोषणा धनबाद क्रिकेट संघ (डीसीए) ने रविवार को की। धनबाद क्लब में आयोजित प्रबंध समिति की बैठक में इन नामों पर मुहर लगी। वहीं महिलाओं के सीनियर वर्ग में अनंदिता किशोर व जूनियर में वृष्टि कुमारी प्लेयर ऑफ द ईयर चुनी गईं। इन्हें 27 सितंबर को आयोजित डीसीए के वार्षिक समारोह में सम्मानित किया जाएगा। डीसीए के अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि बैठक में पिछले क्रिकेट सत्र की समीक्षा की गई। सभी टूर्नामेंटों के विजेता व उपविजेता टीमों को वार्षिक समारोह में पुरस्कार दिए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Deogarh News: डीएफए देवघर फुटबॉल लीग 27 सितंबर से अम्मा की रसोई के संचालक राजन सिन्हा को सामाजिक कार्यों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.