धनबाद, नवम्बर 27 -- Dhanbad News: धनबाद। सीआईटीयू ने गुरुवार को स्टीलगेट पर नुक्कड़ सभा करते हुए एक से तीन दिसंबर तक दिल्ली चलो, डेरा डालो कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान करते हुए सीटू के नेताओं ने कहा कि डॉ भीम राव आंबेडकर के नेतृत्व में देश का बना संविधान पर आरएसएस-भाजपा और कॉरपोरेट गठबंधन हमला कर रहा है। इससे मजदूरों किसानों सहित आम जनता का अधिकार समाप्त किया जा रहा है। इसलिए देश के मेहनतकश जन संगठित होकर दिल्ली चलो और संविधान बचाओ। नुक्कड़ सभा में मजदूरों को गुलाम बनाने वाली चार लेबर कोड रद्द करो, आजीविका और श्रमजीवी वर्ग के सम्मान पर हमला बंद करो साथ ही एसआईआर के नाम पर वोट देने के अधिकार पर हमला बंद करो का नारे लगाए गए। यह भी पढ़ें- Ara News: भोजपुर में धूमधाम से मना संविधान दिवस, न्यायालय से स्कूल-कॉलेजों तक गूंजी प्रस्तावना नुक्क...