धनबाद, सितम्बर 28 -- Dhanbad News: आईसीएआई धनबाद शाखा की ओर से सीए फाइनल एवं सीए इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा तैयारी, आर्टिकलशिप, तनाव प्रबंधन एवं सीए परीक्षा का सामना करने को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया। बैंकमोड़ स्थित आईसीएआई भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 90 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, राष्ट्रगान एवं आईसीएआई मोटिवेशनल गीत के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन रोशनी मित्तल कर रही थीं। कोलकाता से आए मुख्य वक्ता सीए अरिजीत चक्रवर्ती का सीआईसीएएसए धनबाद के कार्यकारी सदस्य शुभम बंसल ने पौधा एवं मोメントो भेंट कर स्वागत किया।

परीक्षा की तैयारी के टिप्स चक्रवर्ती ने विद्यार्थियों को परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए स्मार्ट स्टडी प्लानिंग, समय प्रबंधन और परीक्षा के दौरान प्रभावी रणनीति अपनाने क...