धनबाद, नवम्बर 28 -- Dhanbad News: धनबाद, विशेष संवाददाता। पेंशन बचाव, पेंशन बढ़ाव समेत पेंशनभोगियों की विभिन्न मांगों को लेकर 30 नवंबर को कोयला खान भविष्य निधि संगठन (सीएमपीएफओ) धनबाद कार्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन की तैयारी को लेकर शुक्रवार को सेवानिवृत्त कर्मियों की बैठक हुई। बैठक में पेंशन की राशि में बढ़ोतरी, अक्तूबर 2017 से बंद एसडीए को पेंशन गणना में पुनः जोड़कर पेंशन का पुनर्निर्धारण करने और पेंशनभोगियों को उचित लाभ दिलाने की मांग पर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि इन मांगों को लेकर कोयला मंत्री और सीएमपीएफ आयुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा ताकि समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर समाधान किया जा सके। यह भी पढ़ें- पूंजी की सुरक्षा और समय पर पेंशन भुगतान सर्वोच्च प्राथमिकता बैठक में बिंदेश्वरी प्रसाद, चिमन कुमार, बैजना...