धनबाद, सितम्बर 7 -- Dhanbad News: बीसीसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक मनोज कुमार अग्रवाल ने रविवार को लोदना क्षेत्र के अंतर्गत पाथरडीह कोल वाशरी स्थित मिवान वाशरी की रेलवे साइडिंग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य कोयला उत्पादन में तेजी लाना और परिवहन व्यवस्था को अधिक सुचारू बनाना था। निरीक्षण के दौरान सीएमडी ने वहां उपस्थित अधिकारियों को उत्पादन और आपूर्ति बढ़ाने के संबंध में कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- सीएमडी ने सिजुआ क्षेत्र की खदानों का लिया जाएगाअधिकारियों को दिशा-निर्देश रेलवे साइडिंग की वर्तमान व्यवस्थाओं और बुनियादी ढांचे का जायजा लेते हुए सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि देश के विभिन्न पावर प्लांटों और स्टील प्लांटों को उनकी मांग के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में पावर कोल और वाश कोल उपलब्ध कराना बीसीसीए...