Dhanbad News: सीआरपी हरेश्वर नाथ ओझा का निधन
धनबाद, अक्टूबर 10 -- Dhanbad News: झरिया, वरीय संवाददाता। झरिया के बालिका मध्य विद्यालय नुनीडीह संकुल के सीआरपी हरेश्वर नाथ ओझा (52) का निधन शुक्रवार को हो गया। उनके निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वे अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र व तीन पुत्रियां छोड़ गए हैं। उनका दाह-संस्कार मोहलबनी घाट पर किया गया, जहां उनके पुत्र विष्णु आकाश ओझा ने मुखाग्नि दी। उनके असामयिक निधन पर बीपीओ सुजीत महतो, श्यामाकांत झा, बीआरपी अजय पाल, सीआरपी मधुकर प्रसाद, प्रवीण झा, कार्तिक तिवारी, सुरेंद्र तांती, चंद्रशेखर श्रीवास्तव, ब्रजेश पाण्डेय, शिक्षक नेता मदन प्रसाद नायक, विश्वनाथ प्रसाद, जितेंद्र वर्णवाल, रतन पाण्डेय, पशुपति नाथ यादव, अमित कुमार, धर्मनाथ राय, दिनेश खरवार, विकास राय और घनश्याम पाण्डेय आदि ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। यह भी पढ़ें- Kodarma Ne...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.