धनबाद, सितम्बर 1 -- Dhanbad News: उत्क्रमित मध्य विद्यालय जहाजटांड़ में सोमवार को उच्च विद्यालय भौंरा संकुल के साधन सेवी सुरेंद्र कुमार तांती के लिए 'विदाई-सह-सम्मान समारोह' आयोजित किया गया। इसमें विद्यालय की छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उन्हें भावभीनी विदाई दी। अपने संबोधन में सीआरपी सुरेंद्र तांती ने विद्यालय परिवार के कार्यों की सराहना की और छात्र-छात्राओं को कड़ी मेहनत कर अपना भविष्य संवारने के लिए प्रेरित किया। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक मदन प्रसाद नायक, सहायक अध्यापक राजकुमार यादव, सरोज बड़ा, पशुपति माहतो, पारू देवी और माला देवी आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Deogarh News: प्रभारी प्रधानाध्यापक सेवानिवृत्त, भावुक माहौल में दी गई विदाई यह भी पढ़ें- डीएवी बरियातू के प्राचार्य को दी गई विदाई यह भी पढ़ें- Ghumla Ne...