Dhanbad News: सीआईएसएफ ने मुराईडीह में छापेमारी कर 47 टन अवैध कोयला जब्त किया
धनबाद, जुलाई 28 -- Dhanbad News: बरोरा। एएमपी कोलियरी के मुराईडीह नार्थखास ओबी डंप के पीछे मंगलवार को सीआईएसएफ की टीम ने छापेमारी कर लगभग 47 टन अवैध कोयला जब्त किया है। सीआईएसएफ द्वारा जब्त सभी कोयला को जेसीबी की मदद से हाइवा में लोडकर एएमपी कोलियरी प्रबंधन को वजन कराकर सौंप दिया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। पिछले दिनों 22 और 25 जुलाई को भी यहां सीआईएसएफ ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध कोयला जब्त किय था। यह भी पढ़ें- दो जगहों से 207 टन अवैध कोयला जब्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.