धनबाद, जुलाई 11 -- Dhanbad News: बाघमारा, प्रतिनिधि। सीआईएसएफ ने अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गुरुवार की रात बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र के समीप छापामारी कर अवैध कोयला लदा एक मिनी हाइवा जब्त किया। वाहन में करीब चार टन अवैध कोयला लदा हुआ था। सूत्रों के अनुसार गुरुवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर सीआइएसएफ ने घेराबंदी कर टिपर को पकड़ा। जांच के दौरान वाहन में बिना वैध दस्तावेज के कोयला लदा पाया गया। जिसके बाद उसे तत्काल जब्त कर लिया गया। जब्त वाहन को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए संबंधित विभाग को सौंप दिया गया। लोगों का कहना है कि सीआइएसएफ की कार्रवाई सराहनीय है, परंतु कई इलाकों में अब भी अवैध कोयला डिपो का संचालन जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...