Dhanbad News: सीआईएसएफ जवान की हत्या में विशुनपुर का ड्राइवर गिरफ्तार
धनबाद, अक्टूबर 16 -- Dhanbad News: धनबाद से छुट्टी लेकर गोरखपुर बाघागाड़ा स्थित घर लौट रहे सीआईएसएफ के जवान परमवीर यादव की हत्या के मामले में गोरखपुर पुलिस ने न्यू विशुनपुर स्थित हनुमान मंदिर के पास रहनेवाले कैब चालक सुनील यादव को गिरफ्तार किया है। सीआईएसएफ जवान धनबाद में पदस्थापित थे। वहीं सुनील यादव मूलरूप से यूपी के बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र के नवाबगंज गांव का रहनेवाला है। चार अक्तूबर को परमवीर छुट्टी लेकर धनबाद से अपने घर बाघागाड़ा जा रहा था। उसने न्यू विशुनपुर के सुनील यादव से घर जाने के लिए कैब की बुकिंग की थी। कार का किराया 14 हजार रुपये में तय हुआ था। इसमें से 7,800 रुपये एडवांस दिए गए थे, जबकि शेष रकम घर पहुंचने पर देनी थी। रास्ते में गीडा थाना क्षेत्र के बोक्टा के पास किराये के रुपये को लेकर जवान और चालक के बीच विवाद हो गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.