Dhanbad News: सीआईएसएफ जब्त किया 10 बोरा कोयला
धनबाद, अक्टूबर 2 -- Dhanbad News: पूर्वी झरिया क्षेत्र के भौंरा सी-2 पैच के समीप भौंरा 8 नंबर श्रमिक कॉलोनी के पास भौंरा सीआईएसएफ यूनिट के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को भी छापामारी कर करीब 10 बोरा कोयला जब्त किया है। सूत्रों के अनुसार, भौंरा 6 नंबर, 7 नंबर, 8 नंबर और भौंरा 16 नंबर कांटा घर के समीपवर्ती क्षेत्रों से बड़े पैमाने पर कोयला चोरी का खेल चल रहा है। कोयला चोर भौंरा सी-2 पैच और 16 नंबर कांटा घर से कोयला चुराकर सुरक्षित स्थानों पर छुपाते हैं। इसके बाद दर्जनों मोटरसाइकिल और साइकिलों के माध्यम से काली मेला विनोद पुल के रास्ते बोकारो जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खपा दिया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.