धनबाद, अक्टूबर 1 -- Dhanbad News: सीबीआई की धनबाद एसीबी ब्रांच ने बीसीसीएल में पदस्थापित रहे तत्कालीन डिप्टी कमांडेंट और एक महिला इंस्पेक्टर के खिलाफ भ्रष्टाचार और आपराधिक साजिश रचने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। दोनों अधिकारियों के खिलाफ यह कार्रवाई सीआईएसएफ मुख्यालय नई दिल्ली के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) सह आईजी (कार्मिक) आईपीएस अधिकारी जोस मोहन की लिखित शिकायत पर की गई। ऑल इंडिया कोल माइंस यूनियन झारखंड के मदन सिंह ने डिप्टी कमांडेंट ओम कुमार तंवर और महिला इंस्पेक्टर राज लक्ष्मी वर्मा के खिलाफ लिखित शिकायत के साथ एक पेन ड्राइव सौंपी थी, जिसमें तीन ऑडियो क्लिप रिकॉर्ड थे। इन ऑडियो क्लिप में दोनों आरोपियों के कोयला क्षेत्र में भ्रष्ट गतिविधियों और अवांछित कार्यों में संलिप्त होने के सबूत होने का दावा किया गया था। 25 फरवरी को सीवी...