Dhanbad News: सीआईएसएफ और प्रबंधन की छापेमारी, 10 टन अवैध कोयला जब्त
धनबाद, जुलाई 16 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर। जोडापोखर थाना क्षेत्र की बागडिगी बस्ती में बुधवार को सीआईएसएफ और बीसीसीएल प्रबंधन ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। बागडिगी तालाब के पास जंगल में चलाए गए इस अभियान के दौरान करीब 10 टन अवैध कोयला जब्त किया गया, जिसे बाद में प्रबंधन को सौंप दिया गया। सुरक्षा बलों की इस अचानक हुई कार्रवाई से स्थानीय कोयला तस्करों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों के मुताबिक, क्षेत्र में कोयला चोरी को पूरी तरह रोकने के लिए खान और खनिज विकास अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि भविष्य में भी कोयला तस्करों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। यह भी पढ़ें- Bokaro News: सीआईएसएफ ने अवैध कोयला सहित दो ऑटो व दो बाइक जब्त किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.