Dhanbad News: सिविल सर्जन की तबीयत बिगड़ी, असर्फी अस्पताल में भर्ती
धनबाद, अगस्त 20 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। धनबाद के सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा की गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उन्हें पेट दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद इलाज के लिए अशर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। उनकी तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने के बाद कई चिकित्सक भी अस्पताल पहुंचे और स्वास्थ्य की जानकारी ली। फिलहाल चिकित्सकों की टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। हालांकि, उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर अस्पताल प्रबंधन की ओर से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.