धनबाद, जुलाई 11 -- Dhanbad News: सिंदरी, प्रतिनिधि। धनबाद नगर निगम के सिंदरी टाउनशिप स्थित तीनों वार्डों में नालियों की सफाई न होने और चारों तरफ उगी झाड़ियों के कारण शहरवासी बेहद परेशान हैं। यह भी पढ़ें- Bhabua News: बारिश होने पर सड़क पर बहता है नाली का गंदा पानीनालियों की समस्याएं लंबे समय से नालियों में कचरा, घास और जंगलनुमा झाड़ियां जमा होने से कॉलोनियों का गंदा पानी बाहर नहीं निकल पा रहा है, जिससे जगह-जगह जलजमाव की स्थिति बन गई है। गंदे पानी से फैलती दुर्गंध और गंदगी के कारण क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। शाम ढलते ही मच्छरों का आतंक शुरू हो जाता है, जिससे लोगों की रातों की नींद हराम हो गई है।नगर निगम की निष्क्रियता स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नगर निगम द्वारा अब तक बाजारों और कॉलोनियों की नालियों में न तो ब्लीचिं...