Dhanbad News: सिनीडीह में बंद घर से लाखों की चोरी
धनबाद, जुलाई 17 -- Dhanbad News: मधुबन थाना क्षेत्र के सिनीडीह में सक्रिय चोर गिरोह ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए नकदी समेत लाखों रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, कांसा-पीतल के बर्तन और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज चुरा लिए। पीड़ित परिवार भतीजे के रिंग सेरेमनी में शामिल होने बिहारशरीफ गया हुआ था। बुधवार शाम लौटने पर ताला टूटा देखा। गृहस्वामी विशाल कुमार ने बताया कि वे पिछले शुक्रवार को सपरिवार पैतृक गांव गए थे। चोरों ने चार भाइयों के संयुक्त परिवार के घर के सात ताले और कुंडी तोड़कर प्रवेश किया तथा अलमारी और बक्सों के लॉक तोड़कर एक लाख रुपए नकद, करीब पांच लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, कांसा-पीतल के बर्तन, एलआईसी व सहारा के बॉन्ड, बैंक पासबुक, मकान और जमीन के डीड सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज चुरा लिए। यह भी पढ़ें- Purnia News: बं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.