Dhanbad News: सिख समाज के युवाओं को मिल रहा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण
धनबाद, अगस्त 21 -- Dhanbad News: डुमरी दो नंबर गुरुद्वारा परिसर में निरवैर खालसा गतका ग्रुप, जामाडोबा की ओर से सिख समाज के युवक-युवतियों को नियमित रूप से गतका का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस विशेष शिविर में जामाडोबा, डिगवाडीह सहित डुमरी दो, तीन और चार नंबर क्षेत्र से बड़ी संख्या में युवक-युवतियां प्रशिक्षण लेने पहुंच रहे हैं।
प्रशिक्षण का महत्व गतका ग्रुप के बलजीत सिंह ने बताया कि गुरु हरगोबिंद साहिब जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए युवाओं को आत्मरक्षा एवं शस्त्र विद्या का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गुरु हरगोबिंद साहिब जी ने 1606 में गुरु गद्दी संभालने के बाद सिख समुदाय को आध्यात्मिकता के साथ-साथ वीरता के लिए प्रेरित किया था। उन्होंने मीरी-पीरी की अवधारणा के तहत दो तलवारें धारण की थीं, जो सांसारिक व आध्यात्मिक शक्ति का प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.