धनबाद, अगस्त 30 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। आईआईटी आईएसएम के पर्यावरण विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग स्थित ईआईएसीपी केंद्र द्वारा बोकारो के पिंड्राजोरा में सिक्की कला को बढ़ावा देने के लिए सप्ताहभर चलने वाले क्षमता निर्माण कार्यक्रम की शुरूआत रविवार को की गई। झारखंड फाउंडेशन केंद्र के सहयोग से तथा भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चार सितंबर तक चलेगा। इसका उद्देश्य पारंपरिक सिक्की कला के संरक्षण के साथ इससे जुड़े लोगों के लिए सतत आजीविका के अवसर विकसित करना है। कार्यक्रम में आईआईटी आईएसएम के पर्यावरण विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष सह ईआईएसीपी केंद्र के समन्वयक प्रो आलोक सिन्हा ने कहा कि पारंपरिक कौशल को मजबूत कर समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करन...