धनबाद, अगस्त 20 -- Dhanbad News: मैथन, प्रतिनिधि। डीवीसी मैथन के सीएसआर एवं बीपी नियोगी अस्पताल की ओर से मंगलमारा विद्यालय में गुरुवार को सिकल सेल एनीमिया एवं वेक्टर-जनित रोगों के प्रति जागरुकता और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को सिकल सेल एनीमिया एवं डेंगू, मलेरिया आदि वेक्टर-जनित रोगों के संबंध में जानकारी दी गई। व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वच्छ, स्वस्थ वातावरण, संतुलित आहार, सुरक्षित पेयजल, नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व को लेकर जागरुक किया गया। 51 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उन्हें सिकल सेल एनीमिया जांच किट झारखंड सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई। कहा कि किसी भी बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर समय पर चिकित्सकीय परामर्श लें। सीएसआर मैनेजर डॉ कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि डीवीसी की सीएसआर गतिविधियां केवल विकासात्मक कार्यों तक सीम...