धनबाद, अक्टूबर 30 -- Dhanbad News: माइनिंग इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, धनबाद चैप्टर की ओर से केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान (सिंफर) में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन फ्रेम-2026 का आयोजन 30 और 31 अक्तूबर को होगा। सम्मेलन सिंफर के बरवा रोड स्थित सभागार में आयोजित होगा। इसमें देशभर के 22 संस्थानों और औद्योगिक संगठनों से करीब 250 प्रतिनिधि भाग लेंगे। 11 औद्योगिक संगठनों का सहयोग मिला है। सिंफर निदेशक प्रो. अरविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि सम्मेलन का उद्घाटन खान सुरक्षा महानिदेशालय के महानिदेशक आरटी मान्डेकर करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में टाटा स्टील के उपाध्यक्ष डीबी सुंदर रमम और एनआईआरएम के निदेशक डॉ श्रीपद आर नाइक मौजूद रहेंगे। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: एनआईटी जमशेदपुर में उद्योग-शिक्षा जगत सम्मेलन की तैयारी तेज आयोजन सचिव डॉ स...