धनबाद, अक्टूबर 24 -- Dhanbad News: सिंदरी। राजाबस्ती नवोदय क्लब और पूर्वांचल दुर्गा मंडप में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार को गाजे-बाजे के साथ किया गया। राजाबस्ती में नवोदय क्लब द्वारा इस वर्ष भव्य पंडाल बनाया गया था। विसर्जन से पहले क्लब प्रांगण में महिलाओं ने सिंदूर खेला खेला। सुहागिन महिलाओं ने एक-दूसरे की मांग में सिंदूर भरकर अखंड सौभाग्य, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इसके बाद प्रकाश मंडल, अजीत मंडल, स्वपन मंडल, अंबुज मंडल, प्रबोध मंडल, नारायण मंडल, सिमंतो मंडल, राकेश मंडल सहित क्लब के सदस्यों की देखरेख में ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। बस्ती के अंतिम छोर स्थित तालाब में विधि-विधान से प्रतिमा विसर्जन किया गया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: नम आंखो से किया माँ दुर्गा विदा उधर, शहरपुरा स्थित पूर्वांचल ...