Dhanbad News: सिंदूरपुर सीधाटांड़ में चंद्रदेव ने सुनी ग्रामीणों की समस्या
धनबाद, अक्टूबर 2 -- Dhanbad News: विधायक चंद्रदेव महतो गुरुवार को सिंदूरपुर सीधाटांड़ पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने बताया कि सीधाटांड़ से गोविंदपुर-बलियापुर मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए कोई रोड नहीं है। विधायक महतो ने रास्ता सहित अन्य समस्याओं के निराकरण की दिशा में पहल करने का भरोसा ग्रामीणों को दिया। विधायक प्रतिनिधि देवाशीष पांडेय, काली कुंभकार, राजू रजक, सादल रजक, कलीमुद्दीन अंसारी, सीताराम सोरेन आदि मौके पर थे। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: विस्थापितों को अधिकार नहीं मिला तो आंदोलन : चंद्रदेव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.