धनबाद, अक्टूबर 7 -- Dhanbad News: लालचंद महतो मेमोरियल ट्रस्ट और लायंस क्लब बाघमारा के सौजन्य से मंगलवार को सिंदवारटांड़ में जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन वितरण कार्यक्रम हुआ। क्लब के अध्यक्ष हिमांशु शेखर जमुआर ने कहा कि लायंस क्लब के सेवा सप्ताह के तहत भोजन वितरण कार्यक्रम हुआ। मौके पर क्लब के रिजन चेयरपर्सन मिथिलेश कुमार, एसएन राय, शशि महथा, सुभाष बर्णवाल, किशुन लाल महतो, निगम कुमार, प्रबीर राय, प्रह्लाद आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...