Dhanbad News: सिंदरी में माता की चौकी में भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु
धनबाद, अक्टूबर 23 -- Dhanbad News: शहरपुरा मार्केट स्थित दुर्गा पूजा स्थल पर बुधवार की देर शाम माता की चौकी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहरपुरा बाजार दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोकारो से आईं कलाकार गुड़िया ने अपने भक्ति गीतों से स्थानीय व्यवसायियों और श्रोताओं का मन मोह लिया। कलाकार ने मां भगवती के प्रसिद्ध हिंदी और भोजपुरी भजन गाए। सिंदरी चैंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव संजय कुमार प्रसाद ने बताया कि देर रात तक चले इस कार्यक्रम में श्रोता भक्ति गीतों पर झूमते रहे। मौके पर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष दिनेश सिंह, संजय प्रसाद, दिलीप रिटोलिया, कामेश्वर सिंह, राकेश सोनी, उमाशंकर सिंह, प्रकाश श्रीवास्तव, रवि कुमार, भरत शर्मा, सुनील सिंह आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Munger News: चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है...पर रातभर झुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.