Dhanbad News: सिंदरी में घड़ी व्यवसायी के बंद घर से चोरी
धनबाद, अगस्त 13 -- Dhanbad News: शहरपुरा बाजार के घड़ी व्यवसायी रूपनारायण चटर्जी के बंद आवास आई एम टाइप 630 में मंगलवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की। गृहस्वामी पूरे परिवार के साथ कोलकाता गए हुए हैं। घटना की जानकारी बुधवार की सुबह पड़ोसियों को तब हुई जब उन्होंने घर का दरवाजा खुला देखा। अंदर तीनों कमरों की अलमारियां खुली थीं और सामान बिखरा था। पड़ोसियों ने इसकी सूचना गृहस्वामी और पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची सिंदरी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। कितनी संपत्ति की चोरी हुई है, इसका सटीक आकलन गृहस्वामी के लौटने के बाद ही हो पाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.