Dhanbad News: सिंदरी में एफसीआई आवास आवंटन की तिथि अब 15 तक
धनबाद, सितम्बर 1 -- Dhanbad News: सिंदरी में किराए पर एफसीआई आवास आवंटन के प्रति लोगों के भारी रुझान को देखते हुए प्रबंधन ने आवेदन की समय-सीमा 15 दिनों के लिए और बढ़ा दी है। अब लोग 15 सितंबर तक आवेदन पत्र और किराया जमा कर सकेंगे। प्रशासनिक सलाहकार देवदास अधिकारी ने बताया कि 6.50 रुपये प्रति वर्ग फीट की दर से आवास आवंटन के लिए 31 अगस्त अंतिम तिथि थी। आवेदकों की भारी भीड़ और अनुरोध को देखते हुए दिल्ली मुख्यालय को पत्र भेजा गया था, जिसने इस विस्तार को मंजूरी दी। 27 अगस्त से शुरू हुई इस प्रक्रिया में 31 अगस्त तक 305 लोग आवेदन के साथ किराया जमा कर चुके हैं। तिथि बढ़ने से आवेदकों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है।
आवास नीति की आलोचना दूसरी ओर, जनता श्रमिक संघ के महासचिव गौरव वक्ष उर्फ लक्की सिंह ने एफसीआई प्रबंधन की इस आवास नीति की कड़ी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.