Dhanbad News: सिंदरी में आवास नीति की लड़ाई करेगी तेज महिला विंग
धनबाद, जुलाई 3 -- Dhanbad News: सिंदरी बचाओ सामूहिक मोर्चा के महिला विंग की समीक्षा बैठक गुरुवार को सांई मंदिर परिसर में हुई। अध्यक्षता रंजना शर्मा ने की। इसमें मोर्चा के संयोजक सह सेवानिवृत्त डीएसपी रविंद्र प्रसाद सिंह और धर्मजीत सिंह ने आवास नीति को लेकर चल रहे आंदोलन के संबंध में आम लोगों के विचार रखे। महिला मोर्चा की रंजना शर्मा, अनामिका तिवारी और गार्गी सिंह ने कहा कि लगातार जारी संघर्ष से संयोजक रविंद्र प्रसाद सिंह के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है। बैठक में शामिल 37 महिला सदस्यों ने सर्वसम्मति से रंजना शर्मा को अध्यक्ष और उषा सिंह को उपाध्यक्ष चुना। धन्यवाद ज्ञापन सतीश मिश्रा ने किया। इस अवसर पर अरुण सिंह, शशि सिंह, पवन शर्मा, आमोद कुमार सिंह, ललित दूबे, प्रकाश श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। वक्ताओं ने सिंदरी की आवास नीति के सुधार के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.