धनबाद, जुलाई 6 -- Dhanbad News: भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती सोमवार को सिंदरी खाद कारखाने के मुख्य प्रवेश द्वार पर ऐतिहासिक रूप से मनाई जाएगी। इसमें कई दिग्गज जुटेंगे। कार्यक्रम को लेकर झरिया स्थित बिहार बिल्डिंग कार्यालय में रविवार को विधायक रागिनी सिंह की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें बताया गया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार शामिल होंगे। इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, सांसद ढुलू महतो, विधायक राज सिन्हा, रागिनी सिंह समेत धनबाद-बोकारो के हजारों कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। विधायक रागिनी सिंह ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि कार्यक्रम की सफलता के लिए अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना प्रत...