धनबाद, जुलाई 3 -- Dhanbad News: धनबाद लोकसभा क्षेत्र के सांसद ढुलू महतो की पहल पर डिगवाडीह वाया सिंदरी, बलियापुर, गोविंदपुर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सांसद ढुलू महतो को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है। इस संबंध में सांसद ने 2025 में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंप मांग की थी। गडकरी ने सांसद को लिखे पत्र में जानकारी दी है कि मंत्रालय ने मामले की जांच कराई है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि प्रस्तावित सड़क के आसपास का क्षेत्र पहले से एनएच-18, एनएच-218 एवं एनएच-19 से जुड़ा हुआ है तथा यह मार्ग क्षेत्रीय संपर्क और आवागमन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। वर्तमान में नए राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की नीति के अंतर्गत यातायात का घनत्व, माल एवं यात्री आवाजा...