धनबाद, अगस्त 25 -- Dhanbad News: जामाडोबा बड़कीटांड़ में सार्वजनिक नल का कनेक्शन काटने पहुंचे झमाडा कर्मियों का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। इस संबंध में लोगों ने झमाडा के कार्यपालक अभियंता और जोड़ापोखर थाना में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय निवासी रिजवाना खातून ने बताया कि झमाडा की चार इंच की पाइपलाइन से मोहल्ले के सार्वजनिक नल में पानी आता है। इससे दर्जनों परिवारों की पेयजल जरूरत पूरी होती है। आरोप है कि मोहल्ले के ही कुछ लोगों की शिकायत पर विभाग कनेक्शन काटने की तैयारी में है। लोगों का कहना है कि कनेक्शन कटने से क्षेत्र में पेयजल संकट खड़ा हो जाएगा। यह भी पढ़ें- Banka News: पेयजल से बंचित बसुहारा के ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन सोमवार को मिस्त्री कनेक्शन काटने पहुंचे थे। लेकिन विरोध के बाद बिना काटे लौट ग...