धनबाद, सितम्बर 30 -- Dhanbad News: जिला परिषद की ओर से विभिन्न प्रखंडों में स्थित 65 दुकानों की नीलामी सात अक्टूबर को की जाएगी। इन दुकानों का मासिक किराया 550 रुपये से लेकर 1560 रुपये तक निर्धारित किया गया है। वहीं, दुकानों की नीलामी के लिए सुरक्षित राशि 25 हजार रुपये से लेकर दो लाख रुपये तक तय की गई है। नीलामी की प्रक्रिया के माध्यम से इच्छुक लोगों को दुकान आवंटित की जाएगी। जिला परिषद के अनुसार, ये दुकानें तोपचांची, गोविंदपुर, निरसा, कलियासोल, महुदा और पुटकी क्षेत्रों में स्थित हैं। नीलामी में शामिल होने के इच्छुक आवेदकों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करना होगा। इसके लिए जिला परिषद कार्यालय से एक हजार रुपये शुल्क देकर आवेदन पत्र प्राप्त किया जा सकता है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि चार अक्टूबर निर्धारित की गई है। इसके बाद सात अक्टू...