धनबाद, सितम्बर 6 -- Dhanbad News: कनकनी मैगजीन ग्राउंड में न्यू रोज एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को बिरजू, राजेश एवं गफ्फार मेमोरियल पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि झामुमो धनबाद महानगर उपाध्यक्ष हरेंद्र चौहान ने फीता काटकर व गेंद को किक मारकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। उद्घाटन मैच लेट सागर इलेवन लोयाबाद हॉस्पिटल कॉलोनी और न्यू निशांत क्लब भूली के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। इसके बाद ट्राइब्रेकर में लेट सागर इलेवन ने 2-1 से मुकाबला जीतकर अगले चक्र में जगह बनाई। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं और फाइनल मुकाबला 9 सितंबर को होगा। यह भी पढ़ें- Gridih News: सलैयाटांड में दो दिवसीय फुटबॉल मैच प्रतियोगिता शुरू मौके पर सिपाही चौहान, मनोज मुखिया, रोशन पासवान, सरोज चौहा...