धनबाद, अगस्त 3 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। धनबाद जिला विद्युत, साउंड एंड डीजे डेकोरेटर्स संघ की बैठक रविवार को जिला कार्यालय में हुई। इसमें संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आगामी 13 सितंबर को संघ का अधिवेशन आयोजित करने का निर्णय लिया। इसके लिए सभी सदस्यों को निर्धारित समय के भीतर वार्षिक शुल्क जमा करने का निर्देश दिया गया। निर्णय लिया गया कि जिन पूजा समितियों पर किसी सदस्य का बकाया है, उनका कार्य बिना भुगतान प्राप्त किए नहीं किया जाएगा। यह भी तय किया गया कि जो व्यवसायी संघ के सदस्य नहीं हैं, उनके साथ किसी प्रकार का व्यवसायिक लेन-देन नहीं किया जाएगा। कहा गया कि जो सदस्य लगातार बैठकों में अनुपस्थित रहते हैं, उन्हें भविष्य में संघ की ओर से किसी प्रकार का सहयोग नहीं दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: अरगड्डा सार्वजनिक दुर...