धनबाद, जुलाई 5 -- Dhanbad News: श्रीश्री सत्य साईं सेवा संगठन के तत्वावधान में साईं बाबा के 100वें जन्मोत्सव के अवसर पर शनिवार को केंदुआ में साईं प्रेम प्रवाहिनी रथ यात्रा निकाली गई। धनबाद से पहुंची रथ का साईं भक्तों ने स्वागत कर साईं बाबा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की। रथ यात्रा की शुरुआत केंदुआडीह दुर्गा मंदिर से हुई। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु इसमें शामिल हुए। रथ केंदुआ क्षेत्र का भ्रमण करते हुए लोयाबाद पहुंची और शाम को पुनः केंदुआ लौटी। साईं समिति के बृजमोहन जालान ने बताया कि केंदुआ में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित है। रविवार को रथ पुटकी तथा सोमवार को कुस्तौर क्षेत्र का भ्रमण करेगी। यह भी पढ़ें- Palamu News: प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान में उमड़ रहे श्रद्धालु स्वागत कार्यक्रम में संजीव कुमार सिन्हा, बृजमोहन जालान, स...