Dhanbad News: साइबर ठगों ने बैंक खाते से 67 हजार उड़ाए
धनबाद, अक्टूबर 26 -- Dhanbad News: झरिया थाना क्षेत्र के ऊषा टॉकीज निवासी उत्तम कुमार दत्ता साइबर ठगी के शिकार हो गए। उनके केनरा बैंक के खाते से दो किस्तों में कुल 67,179 रुपये की निकासी कर ली गई। घटना के बाद पीड़ित ने झरिया थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उत्तम ने पुलिस को बताया कि 21 अक्तूबर को उनका मोबाइल गुम हो गया था। 22 अक्टूबर को दुबारा मोबाइल चालू किया। 24 अक्टूबर को मोबाइल पर बैंक खाते से रुपए की निकासी के मैसेज आया। मैसेज में केनरा बैंक खाते से पहली बार 30,174 रुपये और दूसरी बार 37,005 रुपये की निकासी की गई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.