धनबाद, अगस्त 23 -- Dhanbad News: बैंक ऑफ इंडिया की बाघमारा शाखा के खाताधारी पांडेयडीह निवासी मंतोष कुमार महतो के खाते से साइबर अपराधियों ने 68 हजार की निकासी कर ली। इस संबंध में खाताधारी ने बाघमारा पुलिस को लिखित शिकायत दी है। बताया है कि उसके खाते से नौ अगस्त को अवैध निकासी की है। फोन पे के माध्यम से दो अलग-अलग नंबर पर 68 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए हैं। 38 हजार रुपए कुद्स किराना और 30 हजार रुपए सिराजुल काजी ट्रांसफर किए गए हैं। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। यह भी पढ़ें- युवक के खाते से 43 हजार की साइबर ठगी यह भी पढ़ें- Barabanki News: महिला के खाते से 99 हजार रुपये उड़ाए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...