धनबाद, अक्टूबर 10 -- Dhanbad News: लोयाबाद, प्रतिनिधि। 6 लाख 78 हजार रुपए के साइबर अपराध मामले में मुंबई सेंट्रल रेल पुलिस की टीम ने शुक्रवार को लोयाबाद थाना क्षेत्र के कनकनी स्थित आरोपी मनीष चौहान के घर पर छापेमारी की। हालांकि आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा। इसके बाद पुलिस ने उसके पिता को लोयाबाद थाना बुलाकर घंटों पूछताछ की। जानकारी के अनुसार, मुंबई सेंट्रल रेल पुलिस थाने में 22 जुलाई 2026 को कांड संख्या 223/2026 दर्ज किया गया था। मुंबई से पहुंची पुलिस टीम ने लोयाबाद पुलिस के सहयोग से छापेमारी की। मनीष चौहान के नहीं मिलने पर उसके पिता को थाने बुलाया गया। आरोपी के पिता बीसीसीएल कर्मी बताए जाते हैं। यह भी पढ़ें- Kausambi News: ड्रग इंस्पेक्टर के खाते से 4.42 लाख की ठगी उन्होंने पूछताछ के दौरान जांच में पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया और कहा क...