धनबाद, अगस्त 6 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। बिरसा मुंडा पार्क के सामने नगर निगम ने पांच करोड़ से सांस्कृतिक भवन का निर्माण कराया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दो अक्तूबर-2024 को ऑनलाइन उद्घाटन किया था। दो साल बाद भी नगर निगम उसे शुरू नहीं कर पाया। बंद पड़े सांस्कृतिक भवन को खोलवाने में अधिकारियों को दिलचस्पी नहीं है। धनबाद में लंबे समय से सांस्कृतिक भवन के निर्माण की मांग हो रही थी। 2024 में निर्माण पूरा तो हुआ लेकिन धनबाद के लोगों को लाभ नहीं मिल रहा है। सांस्कृतिक भवन में सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने थे। जिला परिषद के टाउन हॉल की तर्ज पर सांस्कृतिक भवन का निर्माण किया गया है। यहां एक साथ 500 लोगों के ही बैठने का इंतजाम है। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: सार्वजनिक उत्सव भवन खंडहर में तब्दील गलत डीपीआर से नही...