धनबाद, सितम्बर 9 -- Dhanbad News: बीसीसीएल ब्लॉक-2 क्षेत्र अंतर्गत जमुनिया कोलियरी स्थित काली मंदिर में मंगलवार को धनबाद सांसद ढुलू महतो की धर्मपत्नी सावित्री देवी और बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो की धर्मपत्नी डोली देवी ने पूजा-अर्चना की। मंदिर पहुंचने पर कोयला कर्मियों ने उनका स्वागत किया। सावित्री देवी ने कहा कि मां काली के दरबार में पूजा-अर्चना की लंबे समय से इच्छा थी। मां काली के आशीर्वाद से ही खदानों में कार्यरत सभी कोयला कर्मी सुरक्षित रहते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उल्लेखनीय है कि इस मंदिर में दशकों से कर्मियों के सहयोग से अष्टयाम व हरिकीर्तन आयोजित होता रहा है। मौके पर मन्नू सिंह, तुलसी साव, वीरेंद्र चौहान, उत्तम पांडेय, प्रदीप पांडेय आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...