धनबाद, अक्टूबर 30 -- Dhanbad News: बारामुड़ी खटाल प्रकरण में कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह की ओर से धनबाद सांसद ढुलू महतो एवं विधायक राज सिन्हा के खिलाफ कथित टिप्पणी का भाजपाइयों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पलटवार किया है। सांसद समर्थकों की ओर से सांसद के जगजीवन नगर स्थित कार्यालय में गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा गया कि जनप्रतिनिधियों के खिलाफ टिप्पणी के पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष अपने गिरबां में झांकें। कांग्रेस जिलाध्यक्ष की टिप्पणी ओछी मानसिकता का प्रतीक है। प्रेस कांफ्रेंस में सांसद के जिला प्रतिनिधि नितिन भट्ट, संजय झा, मिल्टन पार्थसारथी, बॉबी पांडेय, गुरमीत सिंह, सुरेश गुप्ता, बंटी वर्णवाल आदि मौजूद थे। कहा कि सांसद ढुलू महतो को अंगरक्षक मुद्दे पर की गई टिप्पणी कांग्रेस जिलाध्यक्ष की मानसिक दिवालियापन है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: ...