Dhanbad News: सांसद निधि से दिव्यांगों के लिए स्कूटी, स्वास्थ्य उपकेंद्र का भी होगा कायाकल्प
धनबाद, सितम्बर 30 -- Dhanbad News: धनबाद जिले में दिव्यांगजनों को सुविधा उपलब्ध कराने और ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लघु सिंचाई प्रमंडल ने तीन अलग-अलग प्रक्रियाएं शुरू की हैं। इनमें दिव्यांगजनों के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटी और व्हीलचेयर की आपूर्ति के साथ गोविंदपुर प्रखंड के महुबनी-2 स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र के उन्नयन का कार्य शामिल है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में सांसद ढुलू महतो की सांसद निधि से दिव्यांगजनों के लिए 13 अदद चार पहिया इलेक्ट्रिक स्कूटी की आपूर्ति की जाएगी। आठ अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक कोटेशन जमा होंगे। इसी दिन दोपहर तीन बजे कोटेशन खोले जाएंगे।
स्वास्थ्य सेवाओं का उन्नयन वहीं, वित्तीय वर्ष 2025-26 में सांसद मद से विभिन्न रेलवे स्टेशनों के सरकारी अस्पतालों में सार्वजनिक उपयोग के लिए मैनुअल व्हीलचेय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.