धनबाद, अगस्त 20 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। सर्पदंश से गंभीर बोकारो के दुग्धा निवासी 60 वर्षीय विधि देवी की गुरुवार को इलाज के दौरान धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार गुरुवार की सुबह घर के आसपास काम करने के दौरान सांप ने विधि देवी को डस लिया था। घटना के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन तत्काल उन्हें इलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। इलाज के दौरान महिला की स्थिति गंभीर बनी रही। उनकी हालत में अपेक्षित सुधार नहीं होने और सर्पदंश के प्रभाव को देखते हुए बोकारो सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने महिला ...