Dhanbad News: सांप के डंसने से छह साल की बच्ची की मौत
धनबाद, सितम्बर 4 -- Dhanbad News: धनबाद। टुंडी प्रखंड के करमाटांड़ गांव में बुधवार देर रात सांप के डंसने से छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घर में सो रही अमृता किस्कू को जहरीले सांप ने डंस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल स्थानीय सीएचसी लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन बच्ची को लेकर धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। अस्पताल पहुंचने के कुछ ही देर बाद अमृता ने दम तोड़ दिया। वह करमाटांड़ निवासी सुरेंद्र किस्कू की पुत्री थी। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.