धनबाद, सितम्बर 7 -- Dhanbad News: एनआरएचएम के स्वास्थ्य विभाग में डुमरकुंडा उत्तर पंचायत की सहिया पद पर कार्यरत प्रियंका देवी (38) का निधन शनिवार को एसएनएमएमसीएच अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। रविवार को सुंदरनगर घाट में अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि छोटा बेटा निहित ठाकुर ने दी। उसके दो बेटे और एक बेटी है। एनएचआरएम के सहिया साथी आदि ने शोक व्यक्त किया है। अंतिम संस्कार में क्षेत्र के समाजसेवी, बुद्धिजीवी शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...