धनबाद, नवम्बर 17 -- Dhanbad News: धनबाद। सहायक आचार्य स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों व अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग मंगलवार को बीएसएस बालिका उच्च विद्यालय धनबाद में होगी। स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग से गणित व विज्ञान से एक फोल्डर प्राप्त हुआ है। जेएसएससी से अनुशंसित 35 वैसे अभ्यर्थी हैं, जिनका वर्तमान प्रकाशित परीक्षाफल में जिला व कोटि में परिवर्तन किया गया है। इन सभी को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...