धनबाद, नवम्बर 8 -- Dhanbad News: धनबाद। सहजानंद नगर सहित आसपास क्षेत्र में रह रहे लोगों को चार घंटे बिजली संकट का सामना करना पड़ा। शनिवार को दोपहर एक बजे बिजली गई, जो पांच बजे के बाद लौटी। विभाग के अभियंता का कहना है कि क्षेत्र के एक ट्रांसफॉर्मर में छोटी सा खराबी आ गई थी। इस कारण क्षेत्र में बिजली गुल रही। खराबी की जानकारी मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मरम्मत कर खराबी दूर की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...